crossorigin="anonymous"> Indian Army Chief List: 1947-2023 तक रहे भारतीय आर्मी के प्रमुखों की सूची »

Indian Army Chief List: 1947-2023 तक रहे भारतीय आर्मी के प्रमुखों की सूची

Indian Army Chief List In Hindi : (1947 से 1955):-

भारत के कमांडर-इन-चीफ का पद 1748 में ईस्ट इंडिया कंपनी के सभी बलों के कमांडर को नामित करने के लिए सृजित किया गया था। भारतीय सेना प्रमुख के पद को 1947-1955 तक ‘कमांडर-इन-चीफ’ के रूप में जाना जाता था। इस पद पर 4 व्यक्ति सेवा दे चुके हैं। इंडियन आर्मी जनरल लिस्ट(Indian Army Chief List In Hindi) 15 अगस्त 1947 से 14 मई 1955 तक नीचे दिए गए टेबल में है-

क्रम संख्या नाम कार्यकाल
1. जनरल रॉब लॉकहार्ट 15 अगस्त 1947 से 31 दिसंबर 1947
2. जनरल रॉय बुचर 1 जनवरी 1948 से 15 जनवरी 1949
3. फिल्ड मार्शल के. एम. करियप्पा 16 जनवरी 1949 से 14 जनवरी 1953
4. जनरल राजेंद्र सिंह जी जडेजा 15 जनवरी 1953 से 14 मई 1955

Indian Army Chief List In Hindi 1955 से अब तक:-

वर्ष 1955 से ‘कमांडर-इन-चीफ’ पदनाम को सेनाध्यक्ष के रूप में बदल दिया गया है | राजेंद्र सिंह जी जडेजा, अंतिम कमांडर-इन-चीफ और भारत के पहले थल सेनाध्यक्ष थे |

क्रम संख्यानामकार्यकाल
1.जनरल राजेंद्र सिंह जी जडेजा1 अप्रैल 1955 से 14 मई 1955
2.जनरल एस.एम. श्रीनागेश15 मई 1955 से 7 मई 1957
3.जनरल के.एस. थिमय्या8 मई 1957 से 7 मई 1961
4.जनरल प्राण नाथ थापर8 मई 1961 से 19 नवंबर 1962
5.जनरल जयंतो नाथ चौधरी20 नवंबर 1962 से 7 जून 1966
6.जनरल P. P. कुमारमंगलम8 जून 1966 से 7 जून 1969
7.फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ8 जून 1969 से 15 जनवरी 1973
8.जनरल गोपाल गुरुनाथ बेवूर16 जनवरी 1973 से 31 मई 1975
9.जनरल तपिश्वर नारायण रैना1 जून 1975 से 31 मई 1978
10.जनरल ओम प्रकाश मल्होत्रा1 जून 1978 से 31 मई 1981
11.जनरल के. वी. कृष्णा राव1 जून 1981 से 31 जुलाई 1983
12.जनरल अरुण श्रीधर वैद्य1 अगस्त 1983 से 31 जनवरी 1986
13.जनरल कृष्णस्वामी सुंदरजी1 फरवरी 1986 से 31 मई 1988
14.जनरल विश्व नाथ शर्मा1 जून 1988 से 30 जून 1990
15.जनरल सुनीत फ्रांसिस रॉड्रिक्स1 जुलाई 1990 से 30 जून 1993
16.जनरल बिपिन चंद्र जोशी1 जुलाई 1993 से 19 नवंबर 1994
17.जनरल शंकर रॉयचौधरी20 नवंबर 1994 से 30 सितंबर 1997
18.जनरल वेद प्रकाश मलिक1 अक्टूबर 1997 से 30 सितंबर 2000
19.जनरल सुंदरराजन पद्मनाभन1 अक्टूबर 2000 से 31 दिसंबर 2002
20.जनरल निर्मल चंदर विज1 जनवरी 2003 से 31 जनवरी 2005
21.जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह1 फरवरी 2005 से 30 सितंबर 2007
22.जनरल दीपक कपूर1 अक्टूबर 2007 से 31 मार्च 2010
23.जनरल विजय कुमार सिंह1 अप्रैल 2010 से 31 मई 2012
24.जनरल बिक्रम सिंह1 जून 2012 से 31 जुलाई 2014
25.जनरल दलबीर सिंह सुहाग1 अगस्त 2014 से 31 दिसंबर 2016
26.जनरल बिपिन रावत31 दिसंबर 2016 से 31  दिसंबर 2016
27.जनरल मनोज मुकुंद नरवने1 जनवरी 2019 से 30 अप्रैल 2022
28.मनोज पांडे30 अप्रैल 2022 से अब तक

थलसेना अध्यक्ष की नियुक्ति और सैलरी:-

  1. भारत के थलसेनाध्यक्ष (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) भारत की थलसेना के सेनापति होते हैं।
  2. इस पद पर सामान्यतः जनरल पद के अधिकारी होते हैं।
  3. भारतीय सेनाध्यक्ष की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
  4. इस पद की स्थापना 1955 में भारतीय संसद द्वारा पारित द कमांडर इन चीफ, आर्मी (चेंज इन डेसिगनेशन) एक्ट के अंतर्गत हुई। इससे पूर्व इस पद का नाम कमांडर इन चीफ, आर्मी हुआ करता था।
  5. इनका कार्यालय दिल्ली की रायसीना हिल्स में स्थित केन्द्रीय सचिवालय के साऊथ ब्लॉक में है।
  6. इस पद के कार्यकाल की समयसीमा है- अधिकतम 3 वर्ष या 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो।
  7. हालाँकि इनके कार्यकाल में विशेष परिस्तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है। शायद यही कारण था कि जनरल जयंतो नाथ चौधरी, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ और जनरल के.एस. थिमय्या ने 3 वर्ष से अधिक का कार्यकाल पूरा किया था।
  8. वर्तमान में जनरल मनोज मनोज पांडे इस पद पर आसीन हैं, जिन्होंने 30 अप्रैल 2022 को यह पद संभाला।
  9. इसका डिप्टी, उप सेना प्रमुख होता है।
  10. वर्तमान में थलसेना अध्यक्ष को रु. 250,000 मासिक सैलरी दी जाती है।

इस आर्टिकल से सम्बंधित आप के मन में उठ रहे कुछ सवालों के जबाब के बारे में अब जानेंगे

वर्तमान में भारतीय सेना प्रमुख कौन हैं?

जनरल मनोज पांडे वर्तमान थल सेनाध्यक्ष हैं और उन्होंने 30 अप्रैल 2022 को कार्यभार संभाला था।

भारत में सेनाध्यक्ष का कार्यकाल क्या है?

सेनाध्यक्ष को तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया जाता है या 62 वर्ष की आयु में, जो भी पहले हो, रिटायर हो सकता है।

वर्तमान में सेना अध्यक्ष कौन है?

इस पद पर सामान्यतः जनरल पद के अधिकारी होते हैं। वर्तमान में जनरल मनोज पांडे इस पद पर आसीन हैं, जिन्होंने 30 अप्रैल 2022 को यह पद संभाला था।

भारतीय थल सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष कौन थे?

स्वतंत्रता के बाद भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ बने केएम करियप्पा। उन्होंने ब्रिटिश कमांडर इन चीफ जनरल सर फ्रांसिस बुचर से यह कमान हासिल की थी।

भारत की तीनों सेनाओं का सुप्रीम कमांडर कौन होता है?

भारतीय शस्‍त्र सेनाओं की सर्वोच्‍च कमान भारत के राष्‍ट्रपति के पास है। भारतीय सेना के प्रमुख कमांडर भारत के राष्ट्रपति हैं। राष्‍ट्र की रक्षा का दायित्‍व मंत्रिमंडल के पास होता है।

भारत के तीनों सेनाओं का प्रमुख कौन है?

भारतीय सशस्त्र बलों में वर्तमान जनरल सीडीएस(चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने पदभार संभाला हैं। यह पहले सीडीएस है।

भारतीय सेना में 5 स्टार रैंक किसे मिला है?

सैम मानेकशॉ 5 स्टार फील्ड मार्शल रैंक पाने वाले पहले सेना अधिकारी थे। भारत स्वर्गीय फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की 105वीं जयंती मना रहा है, जो पांच सितारा रैंक पर पदोन्नत होने वाले पहले भारतीय सेना अधिकारी थे। उनके करियर में चार दशक और पांच युद्ध हुए।

इंडियन आर्मी से सम्बंधित और आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके पढ़ें-

इंडियन आर्मी रिलीजियस टीचर:योग्यता,चिकित्सा मापदंड, आवेदन प्रक्रिया,वेतन
आर्मी भर्ती 10वीं पास(army bharti 10th pass in hindi)-ज्वाइन इंडियन आर्मी
Indian Army Nursing Assistant Bharti 2021-आर्मी में नर्सिंग असिस्टेंट कैसे बनें?
इंडियन आर्मी में ट्रेडमैन का क्या काम होता है(Indian army tradesman work in Hindi)
CDS full information in hindi – पूरी जानकारी यहाँ से प्राप्त करें
NDA Kaise Join Kare? – योग्यता, आयु सीमा, सिलेबस व एग्जाम पैटर्न
SSB Interview Process: एसएसबी इंटरव्यू के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में

 

1 thought on “Indian Army Chief List: 1947-2023 तक रहे भारतीय आर्मी के प्रमुखों की सूची”

Leave a Comment

error: Content is protected !!