crossorigin="anonymous"> आर्मी भर्ती 10वीं पास(army bharti 10th pass in hindi)-ज्वाइन इंडियन आर्मी »

आर्मी भर्ती 10वीं पास(army bharti 10th pass in hindi)-ज्वाइन इंडियन आर्मी

army bharti 10th pass : अगर मौत सामने हो या युद्ध में दुष्मन से सामना हो या बड़ी से बड़ी बाधाओं को निडरता से पार करना हो तो बस एक बार इंडियन आर्मी के जवान से बोलो ” गुरू इज्ज़त वाली बात ,देश का इज्ज़त तुम्हारे हाथ में है” फ़िर क्या दुनिया का ऐसा कोई काम नहीं जिसको इंडियन आर्मी का जवान ना कर पाए।

इंडियन आर्मी के कुछ खतरनाक कारनामे जैसे कि समुद्र के 5000 मीटर ऊपर स्थित सियाचिन ग्लेशियर विश्व की सबसे ऊंची युद्धभूमि है ,इस पर इंडियन आर्मी का कब्जा है | या फिर हिमालय के द्रास और सुरु नदियों के बीच स्थित बेली ब्रिज विश्व का सबसे बड़ा ब्रिज है, इसे इंडियन आर्मी ने 1982 में बनाया था |

ऐसे ही बहुत सारे कारनामे है जो इंडियन आर्मी के जवान द्वारा रची गई इतिहास पूरे विश्व को अचंभित कर देती है ।
देश की रक्षा करने के लिए इंडियन आर्मी हमेशा तैनात रहती है | यह इंडियन आर्मड फोर्सेज का अहम हिस्‍सा है | आर्मड फोर्सेज में इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, इंडियन कोस्ट गार्ड आते हैं ।

इंडियन आर्मी का गठन –

  1. 1776 में कोलकाता में ईस्ट इंडिया कंपनी के सरकार के दौरान इंडियन आर्मी का गठन हुआ था ।
  2. चीन के बाद इंडियन आर्मी विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मिलिट्री कंटिंजेंट है ।

अगर आप हाईस्कूल पास हैं और इंडियन आर्मी में जाना चाहते है तो यह आर्टिकल ख़ास आप के लिए है |

तो आइए जानते हैं कि हाईस्कूल पास कर इंडियन आर्मी कैसे ज्वॉइन करें |

आर्मी रैली के अंतर्गत इंडियन आर्मी जिन पदों के लिए भर्ती करती हैं | उनमें प्रमुख तौर पर शामिल है-सोल्जर जनरल ड्यूटी/ट्रेड्स मेन,सोल्जर टेक्निकल /नर्सिंग असिस्टेंट /सिपाही/फार्मा और क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल आदि |

इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत इंडियन आर्मी ने खास मानदंड निर्धारित किये हैं जिनमें शामिल होता है- शारीरिक परीक्षण(physical test), लिखीत परीक्षा (written test)और मेडिकल टेस्ट (Medical Test) |

10th के बाद आर्मी कैसे ज्वाइन करे ?

  1. सोल्जर (जनरल ड्यूटी) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वी में कम से कम 45% अंक होने चाहिए।
  2. हर एक विषय में 33% अंक होने अनिवार्य हैं।
  3. उम्मीदवारों की आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  4. सोल्जर (ट्रेड्समेन) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  5. उनके लिए अंकों की कोई सीमा तय नहीं की गयी है।
  6. उम्मीदवारों की आयु साढ़े 17 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  7. सोल्जर (जनरल ड्यूटी) और सोल्जर (ट्रेड्समेन) के लिए तय किये गए सभी फिजिकल मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है।
  8. इसके साथ ही सभी मेडिकल मापदंडों को भी पूरा करना अनिवार्य है।

इंडियन आर्मी शारीरिक परीक्षण(physical test)-army bharti 10th pass

क्षेत्र फिजिकल मापदंड
पश्चिमी मैदानी क्षेत्र (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली,
राजस्थान और पश्चिमी यूपी (मेरठ और आगरा मंडल)
हाइट(Cms) -170 cms
चेस्ट (Cms) – 77
वेट(Kgs) – 50
पूर्वी मैदानी क्षेत्र (पूर्वी यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा) हाइट(Cms) -169 cms
चेस्ट (Cms) – 77
वेट(Kgs) – 50
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (J & K, हिमाचल प्रदेश, पंजाब हिल्स
(हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच इंटर स्टेट बॉर्डर का क्षेत्र दक्षिण और पश्चिम)
और मुकेरियन होशियारपुर, गढ़ शंकर, रोपड़ और चंडीगढ़, गढ़वाल और कुमाऊं
की सड़क के उत्तर और पूर्व में
हाइट(Cms) – 163 cms
चेस्ट (Cms) – 77
वेट(Kgs) – 48
पूर्वी हिमालयी क्षेत्र (सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर,
त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, असम और पश्चिम बंगाल का पहाड़ी क्षेत्र
(गंगटोक, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिले)
हाइट(Cms) -160 cms
चेस्ट (Cms) – 77
वेट(Kgs) – 48
मध्य क्षेत्र (मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, दादर,
नगर हवेली, दमन और दीव)
हाइट(Cms) -168 cms
चेस्ट (Cms) – 77*
वेट(Kgs) – 50
दक्षिणी क्षेत्र (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु,
केरल, गोवा और पांडिचेरी)
हाइट(Cms) -166 cms
चेस्ट (Cms) – 77
वेट(Kgs) – 50

1. 1.6 KM की दौड़ (1600 Meter Sol GD)

  1. Group – I के लिए 5 Min. 40 Second
  2. Group – II के लिए 5 Min. 41 Second से 6 Min. 20 Second तक


2. बीम पर पुल अप्स

  1. बीम पर 10 और उससे अधिक पुल अप्स लगाने पर 40 मार्क्स मिलते है |
  2. 9 लगाने पर 33 मार्क्स
  3. 8 लगाने पर 27 मार्क्स


3. 9 Fit लम्बी कूद

  • 9 Fit की लम्बी कूद के लिए कोई मार्क्स नहीं इसमें पास होने जरुरी है |


4. Zig Zag पर Body Balance

Indian Army 10th pass

  • इसमें आपको पास होना है इसके कोई नंबर नहीं मिलेंगे |

मेडिकल टेस्ट (Medical Test)-army bharti 10th pass

  1. एक उम्मीदवार के पास मजबूत शारीरिक और अच्छा मानसिक स्वास्थ्य होना चाहिए।
  2. न्यूनतम 5 सेमी विस्तार के साथ छाती को अच्छी तरह से विकसित किया जाना चाहिए।
  3. प्रत्येक कान के साथ सामान्य सुनाई देने की क्षमता और दोनों आंखों में अच्छी दूरबीन दृष्टि होनी चाहिए। उसे प्रत्येक आंख के साथ दूर दृष्टि चार्ट में 6/6 पढ़ने में सक्षम होना चाहिए।
  4. कलर विज़न CP – III होना चाहिए (1.5 mtrs )में मार्टिन के लालटेन द्वारा दिखाए गए अनुसार सफेद, लाल और हरे रंग के सिग्नल को सही ढंग से पहचानने में सक्षम)।
  5. प्राकृतिक स्वस्थ गम और दांतों की पर्याप्त संख्या होनी चाहिए यानी न्यूनतम 14 दंत बिंदु।
  6. हड्डियों की विकृति, हाइड्रोसील और वैरिकोसेले या बवासीर जैसी बीमारियां नहीं होनी चाहिए।
  7. पैदल सेना के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी में 6/6 आंखें होनी चाहिए।

लिखीत परीक्षा (written test)-army bharti 10th pass

S.No Subject Questions Marks
(a) सामान्य ज्ञान (General Knowledge) 15 30
(b) सामान्य विज्ञान (General Science) 20 40
(c) मैथ्स (Maths) 15 30
पास होने के लिए आपको 32 नंबर लाना होगा

जरूरी डॉक्यूमेंट-army bharti 10th pass

  1. हाईस्कूल प्रमाण पत्र -निम्नलिखित विवरण हाईस्कूल प्रमाण पत्र के अनुसार सख्ती से भरे जाएंगे |
  2. प्रत्याशी का नाम।
  3. पिता का नाम।
  4. मां का नाम।
  5. जन्म की तारीख।
  6. शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी हाईस्कूल प्रमाण पत्र संख्या।
  7. मान्य ई-मेल पता( प्रत्येक उम्मीदवार को व्यक्तिगत ईमेल आईडी की आवश्यकता होती है जो उसका उपयोगकर्ता आईडी होगा। सभी संदेशों को ईमेल आईडी पर शॉर्ट लिस्टिंग, कॉल अप्स, जॉइनिंग इंस्ट्रक्शन, रिजल्ट आदि के बारे में भेजा जाएगा।)
  8. मोबाइल नंबर (प्रत्येक उम्मीदवार को एक व्यक्तिगत मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। उम्मीदवारों के बीच मोबाइल नंबर साझा करने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल नंबर पर ओटीपी की और अन्य संदेश भेजा जाएगा।)
  9. अपने राज्य, जिला और तहसील / डोमिसाइल(निवास प्रमाण पत्र)- (केवल JCO / या नामांकन आवेदन के लिए) के बारे में विवरण।
  10. Jpg प्रारूप में 10 Kb से 20 Kb के बीच आकार की पासपोर्ट आकार की फोटो। यह फोटो आवेदन पत्र पर अपलोड किया जाएगा।
  11. Jpg प्रारूप में 5 Kb से 10 Kb के बीच आकार के हस्ताक्षर की स्कैन की गई तस्वीर। यह फोटो आवेदन पत्र पर अपलोड किया जाएगा।
  12. दसवीं कक्षा की मार्कशीट, और अन्य उच्च शिक्षा योग्यता, के लिए आवेदन पत्र में भरे जाने वाले वर्ग / प्रवेश की पात्रता मानदंड के अनुसार आवश्यक है।

अधिक जानकारी के लिए इंडियन आर्मी के ऑफिशियल वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर क्लिक करके देखिए

भारतीय थल सेना(indian army) से सम्बंधित कुछ महत्वूर्ण आर्टिकल जिसे आप को जरुर पढ़ना चाहिए।

Indian Army Chief List: 1947-2020 तक रहे भारतीय आर्मी के प्रमुखों की सूची
Indian Army Nursing Assistant Bharti 2021-आर्मी में नर्सिंग असिस्टेंट कैसे बनें?
इंडियन आर्मी में ट्रेडमैन का क्या काम होता है(Indian army tradesman work in Hindi)
इंडियन आर्मी रिलीजियस टीचर:योग्यता,चिकित्सा मापदंड, आवेदन प्रक्रिया,वेतन

2 thoughts on “आर्मी भर्ती 10वीं पास(army bharti 10th pass in hindi)-ज्वाइन इंडियन आर्मी”

Leave a Comment

error: Content is protected !!