crossorigin="anonymous"> 2022 में महात्मा गांधी जयंती पर प्रेरक भाषण | speech on gandhi jayanti »

2022 में महात्मा गांधी जयंती पर प्रेरक भाषण | speech on gandhi jayanti

speech on gandhi jayanti : गाँधी जयंती के शुभ अवसर पर हम यहाँ सरल और आसान शब्दों में अलग-अलग कक्षा के बच्चों के लिये, शिक्षकों के लिए तथा अन्य जगह पर भाषण देने के लिए कुछ भाषण उपलब्ध करा रहे हैं। उम्मीद है यह आर्टिकल आपके लिए कारगर साबित होगा |

शिक्षक द्वारा भाषण (speech on gandhi jayanti)

speech on gandhi jayanti : यहां उपस्थित सभी माननीयों, आदरणीय प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण और मेरे प्यारे बच्चों आप सभी को सुबह का नमस्कार। जैसा कि हम सभी जानते है कि हम सब यहाँ एक प्यारा उत्सव मनाने जुटे हैं जो गाँधी जयंती कहलाता है, इस अवसर पर मैं आप सब को महात्मा गाँधी जोकि हमारे राष्ट्रपिता है उनके बारे में दो शब्द बतलाना चाहता हूँ।

आज 2 अक्टूबर है। यह हमारे देश के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आज हम महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाते है जो हमारे देश के पिता हैं। हम उन्हें बहुत सम्मान और स्नेह के साथ “बापू” भी कहते हैं।

2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस” के रुप में भी मनाया जाता है क्योंकि अपने पूरे जीवन भर वह अहिंसा के उपदेशक रहे। 15 जून 2007 को संयुक्त राष्ट्र सामान्य सभा द्वारा 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्ररीय अहिंसा दिवस के रुप में घोषित किया गया था।
हमलोग हमेशा बापू को शांति और सच्चाई के प्रतीक के रुप में याद करेंगे। बापू का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के छोटे से शहर पोरबंदर में हुआ था जबकि उन्होंने अपने पूरे जीवनभर बड़े-बड़े कार्य किये।

वह पेशे से एक वकील थे और उन्होंने अपनी कानून की डिग्री इंग्लैंड से ली और वकालत दक्षिण अफ्रीका में किया। “सच के साथ प्रयोग” के नाम से अपनी जीवनी में उन्होंने स्वतंत्रता के अपने पूरे इतिहास को बताया है। जब तक की आजादी मिल नहीं गयी वह अपने पूरे जीवन भर भारत की स्वतंत्रता के लिये अंग्रेजी शासन के खिलाफ पूरे धैर्य और हिम्मत के साथ लड़ते रहे।

सादा जीवन और उच्च विचार सोच के व्यक्ति महात्मा गांधी धुम्रपान, मद्यपान, अस्पृश्यता और माँसाहारी के घोर विरोधी थे।
भारतीय सरकार द्वारा उनकी जयंती के दिन शराब पूरी तरह प्रतिबंधित है। वो सच्चाई और अहिंसा के पथ-प्रदर्शक थे जिन्होंने भारत की आजादी के लिये सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की।

दिल्ली के राजघाट पर इसे ढ़ेर सारी तैयारीयों के साथ मनाया जाता है जैसे प्रार्थना, फूल चढ़ाना और उनका पसंदीदा गाना “रघुपति राघव राजा राम” आदि बजाकर गाँधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। मैं आप सबसे उनके एक महान कथन को बाँटना चाहूँगा जो है “व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वो जो सोचता है वही बन जाता है”।

जय हिन्द

धन्यवाद

कक्षा 1से 5 तक के लिए भाषण (speech on gandhi jayanti)

speech on gandhi jayanti : आदरणीय प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों मेरा नाम राहुल है, मैं कक्षा 5 में पढ़ता हूँ। मैं गाँधी जयंती के अवसर पर एक भाषण देना चाहूँगा।

महात्मा गाँधी एक महान व्यक्ति थे जिन्होंने ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी को प्राप्त करने में बहुत संघर्ष किया और एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। वह ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत के लिये आजादी प्राप्त करने, अहिंसा के अनोखे तरीके के केवल पथ-प्रदर्शक ही नहीं थे बल्कि उन्होंने दुनिया को साबित किया कि अहिंसा के पथ पर चलकर शांतिपूर्ण तरीके से भी आजादी पायी जा सकती है। वह आज भी हमारे बीच शांति और सच्चाई के प्रतीक के रुप में याद किये जाते हैं।

गाँधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी है हालाँकि वह बापू और राष्ट्रपिता तथा महात्मा गाँधी के नाम से प्रसिद्ध हैं। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।
गाँधी जयंती भारत के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में गाँधी को याद करने के लिये मनायी जाती है जिन्होंने हमेशा सभी धर्मों और समुदायों को एक नजर से सम्मान दिया। इस दिन पर पवित्र धार्मिक किताबों से दोहा और प्रार्थना पढ़ा जाता है खासतौर से उनका सबसे प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम”।

जय हिन्द

धन्यवाद

कक्षा 6 से 8 तक के लिए भाषण (speech on gandhi jayanti)

speech on gandhi jayanti : यहां उपस्थित सभी माननीयगण, आदरणीय प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों मेरा नाम नवीन यादव है, मैं कक्षा 8 में पढ़ता हूँ। मेरे प्यारे दोस्तों, महात्मा गाँधी के जन्म दिवस, 2 अक्टूबर के इस शुभ अवसर को मनाने के लिये हम सब यहाँ इकट्ठे हुए हैं।
भारत के राष्ट्रपिता का जन्म 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।
महात्मा गाँधी का पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गाँधी है, हालाँकि ये राष्ट्रपिता, गाँधीजी और बापू के नाम से भी पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं।
गाँधी जयंती के रुप में देश में बापू के जन्म दिवस को मनाया जाता है जबकि पूरे विश्व में इसे अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रुप में मनाया जाता है।
बापू का जन्म देश के बहुत छोटे शहर में हुआ था हालाँकि उनके कार्य बहुत महान थे जिसको पूरे विश्व में फैलने से कोई नहीं रोक सका।
वह एक ऐसे व्यक्ति थे जो ब्रिटिश शासन से अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को आजादी दिलाने में भरोसा रखते थे। वह अहिंसा के पथ-प्रदर्शक थे, उनके अनुसार ब्रिटिश शासन से आजादी प्राप्त करने का यही एकमात्र असरदार तरीका है। बापू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने भारत की आजादी के संघर्ष में अपना पूरा जीवन दे दिया।
भारतीयों के असली दर्द को महसूस करने के बाद, उन्होंने गोपाल कृष्ण गोखले के साथ कई सारे आंदोलनों में भाग लेना शुरु कर दिया।
असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा और भारत छोड़ो आंदोलन वे अभियान है जो उन्होंने भारत की आजादी के लिये चलाये थे। वह कई बार जेल गये लेकिन कभी अपना धैर्य नहीं खोया और शांतिपूर्वक अपनी लड़ाई को जारी रखा। बापू का पूरा जीवन(वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी के लिये) देशभक्ति, समर्पण, अहिंसा, सादगी और दृढ़ता का आदर्श उदाहरण है।
भारतीय लोगों द्वारा हर साल ढ़ेर सारी तैयारियों के साथ गाँधी जयंती मनायी जाती है। इस उत्सव को मनाने का उद्देश्य बापू को श्रद्धाजलि देने के साथ ही ब्रिटिश शासन से आजादी पाने में बापू द्वारा किये गये संघर्ष के बारे में भावी पीढ़ी को बताना है। ये हमें अपनी मातृभूमि के लिये हर समय खुली आँखों से सचेत रहने के लिये सिखाता है। मैं आप सबसे महात्मा गाँधी द्वारा कहा गया एक महान कथन बाँटना चाहूँगा।
“मेरा जीवन मेरा संदेश है, और दुनिया में जो बदलाव तुम देखना चाहते हो वह तुम्हें खुद में लाना पड़ेगा”।

जय हिन्द जय भारत

धन्यवाद

कक्षा 10 से 12 तक के लिए भाषण

speech on gandhi jayanti : आदरणीय प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्रिय शिक्षकों और मेरे सहपाठी छात्रों आप सभी का आज के इस कार्यक्रम में हार्दिक स्वागत है।
भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में महात्मा गाँधी की भूमिका के बारे में आज हम बात करेंगे।

मैं सार्थक यादव कक्षा 10वीं का छात्र हूँ और आज गाँधी दिवस के इस शुभ अवसर पर आप सबके सामने भाषण देने को अपना सौभाग्य समझता हूँ। यह बताने की जरुरत नहीं है कि भारत के स्वाधीनता संघर्ष में महात्मा गाँधी का योगदान कितना बड़ा है। मेरी इस बात से आप में से शायद ही कोई इंकार कर सकता है।
साधरणतः हम महात्मा गाँधी को बापू के नाम से भी जानते है, उनके महान चरित्र और व्यक्तित्व के विषय में जितनी भी बात की जाये कम ही है।

बापू का जन्म अक्टूबर सन् 1869 को वर्तमान गुजरात प्रदेश के पोरबंदर मे हुआ था और उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था। वह सन् 1900 में भारत के सबसे महानतम स्वाधीनता सेनानियों में से एक थे। यह वह समय था, जब उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन की बागडोर संभाली और देश को स्वतंत्रता प्राप्ति की ओर अग्रसर किया।
जैसा कि हम सब जानते है कि अंग्रेजो ने हमारे देश पर लगभग 250 वर्षो तक राज किया, पर उनके इस राज की नीव हिलनी तब शुरु हुई, जब 1915 में बापू दक्षिण अफ्रीका से लौटे और गोपाल कृष्ण गोखले के कहने पर देश में चल रहे स्वाधीनता संघर्ष की बागडोर संभाली। उनके इस त्याग का अंदाजा हम इसी बात से लगा सकते हैं कि देश और समाज के भलाई के लिए। उन्होंने वकालत जैसे प्रतिष्ठित पेशे को छोड़ने में भी संकोच नहीं किया।

स्वाधीनता संघर्ष में उनके योगदान को किसी भी तरीके से कम नही आंका जा सकता है और ना ही इसे शब्दों में बयान किया जा सकता है। हम कह सकते हैं कि बापू ने शहीद भगत सिंह, लाल बहादुर शास्त्री, सुभाष चन्द्र बोस, सरोजनी नायडू, लाला लाजपत राय, और दूसरे अन्य क्रांतिकारियों के साथ मिलकर अंग्रेजो को हमारे देश छोड़ने पे मजबूर कर दिया था।
उनकी कई सारी नीतियां खासतौर से अहिंसा नीति देश के आजादी में सबसे बड़ा हथियार साबित हुई। अपने इन्हीं कारगर नीतियों के वजह से वह देशभर में लोगो के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनें।
उनकी एक छोटी सी घटना आप के साथ साझा करना चाहूंगा
यह प्रथम विश्व युद्ध का समय था और उस वक्त के भारत के वायसराय लार्ड चेस्टफोर्ड ने महात्मा गाँधी को युद्ध के विषय में चर्चा करने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया तथा उनसे अपील की वह अधिक से अधिक भारतीय लोगों को सेना में शामिल होने के लिए कहें। इस बात पर अंग्रेजी हुकूमत का विश्वास हासिल करने के लिए उन्होंने लोगों से प्रथम विश्व युद्ध के लिए सेना में शामिल होने के लिए कहा, लेकिन इसके साथ ही अपने एक व्यक्तिगत खत में उन्होंने वायसराय से कहा कि “वह किसी को भी जान से मारने के लिए नही कहेंगे चाहे वह दोस्त हो या दुश्मन”।

गुजरात में खेड़ा नामक एक गांव हैं, यह सन् 1917 की बात है जब वहां भीषण बाढ़ आई हुई थी, जिससे उस क्षेत्र में हालात काफी खराब हो गये थे।
इन्हीं कारणों से स्थानीय किसानों ने उच्च अधिकारियों से कर माफ करने का निवेदन किया परन्तु अंग्रेजी हुकूमत द्वारा उनकी इन मांगो को अस्वीकार कर दिया गया।
जिसके बाद गाँधी जी ने किसानों के समर्थन में कर ना देने के लिए आंदोलन किया। इसके साथ ही उन्होंने तालददार और मालतदार जैसे राजस्व अधिकारियों के सामाजिक बहिष्कार का भी आंदोलन किया था।
गाँधी जी के इन्हीं प्रयासों के चलते सन् 1918 में अंग्रेजी सरकार को विवश होकर किसानों की मांगो का मानना पड़ा और जब तक आकाल की समस्या समाप्त ना हो जाये, तब तक उन्हें करों में छूट देने के लिए तैयार होना पड़ा।
स्वाधीनता संघर्ष में सक्रिय रहने के साथ ही गाँधी जी ने छुआछूत, लिंगभेद के साथ अन्य कई सामाजिक महत्वपूर्ण विषयों जैसे किसानों के दयनीय स्थिति को सुधारने तथा महिला सशक्तिकरण के मामलो पर सुधार के लिए भी काफी कार्य किया था।

इसके साथ ही सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह आल इंडिया मुस्लिम लीग कांफ्रेस के मुख्य प्रवक्ताओं में से एक थे।
एक तरह से गाँधी जी एक सर्वमान्य नेता थे और खिलाफत आंदोलन में उनके सहभागिता ने उन्हें हर वर्ग का राष्ट्रीय नायक बना दिया।
यह उनके द्वारा किए गये नमक सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन और असहयोग आंदोलन जैसे अहिंसक आंदोलन ही थे, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत की कमर तोड़ने का कार्य किया। जिसके चलते अंग्रेजी हुकूमत को भारत को स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए विवश होना पड़ा।

अंत में हम जाते जाते यहीं कह सकते हैं कि बापू एक महान क्षमता तथा योग्यता के धनी व्यक्ति थे और अपने नेतृत्व कौशल से उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में एक अहम भूमिका निभाई थी।
देश के स्वतंत्रता संघर्ष में, उनके इस योगदान के चलते हम और हमारे देश की आने वाली पीढ़ियां सदैव उनकी ऋणी रहेंगी। उनके बलिदान को ना ही हम भूले हैं ना ही इसे कभी भूल सकते हैं।

मेरे इस भाषण को इतने धैर्यपूर्वक सुनने और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आप सभी का धन्यवाद!

ग्रामवासियों के लिए भाषण (speech on gandhi jayanti)

speech on gandhi jayanti : मेरे प्यारे ग्रामवासियों आप सभी तहेदिल से अभिनंदन करता हूं तथा 2 अक्टूबर के इस शुभ अवसर पर यहां उपस्थित होने के लिए दिल से धन्यवाद करता हूं।

आज 2 अक्टूबर है जो की महात्मा गांधी जी का जन्मदिन है। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी है। लेकिन वह आमतौर पर बापू या राष्ट्रपिता के रूप में जानें जाते हैं। महात्मा गाँधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था।
उनके पिता करमचंद एक महान और सच्चे व्यक्ति थे। वह राजपूत राज्य के चीफ-दीवान थे। उनकी माँ पुतलीबाई एक धार्मिक महिला थी। गांधीजी अपनी माँ से काफी प्रभावित थे। गांधीजी ने 1883 में कस्तूरबा से शादी की।
महात्मा गाँधी ने इंग्लैंड से अपनी कानून की पढ़ाई पूरी की।
गांधी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जो ब्रिटिश शासन के तहत हमारे राष्ट्रवाद के नेता बने।
उन्हें उनके महान कार्यों के कारण “महात्मा” कहा जाता है। वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी और एक अहिंसक कार्यकर्ता था।
उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अहिंसा और सत्य को अपने औजारों के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने यह साबित भी कर दिखाया की केवल अहिंसा और सत्य से स्वतंत्रता हासिल की जा सकती हैं।

वह हमेशा अहिंसा, सत्य और शांति के मार्ग पर चलते रहे। उन्होंने अपने साथी नागरिकों को भी अहिंसा का पालन करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलनों के लिए सत्याग्रह के विचार को अपनाया और साबित कर दिखाया की अहिंसा सबसे ताकतवर हथियार है।
महात्मा गांधीजी के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए हर साल गाँधी जयंती मनाया जाता है। यह वह दिन है जब हम बापू के महान कर्मों को याद करते है। इस दिन को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अवकाश के रूप में घोषित किया गया है। इस दिन को अहिंसा का अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
वह सन् 1900 की शुरुआत में भारतीय प्रवासी बनकर वकालत करने दक्षिण अफ्रीका गए थे। फिर पहले विश्वयुद्ध तक भारत और भारतीयों के हक के लिए लड़ने वाले नेतृत्व बनकर उभरे। फिर अपने देश वापस लौटे और अंतिम सांस तक अपनी विचारधारा के बल पर ही दूसरों के लिए लड़ाइयां लड़ते रहे।
ऐसे महान इंसान को नमन करते हुए मैं अपना भाषण समाप्त करता हूं

बहुत बहुत धन्यवाद

स्पीच देने का तरीका

स्पीच में क्या बातें कही जा रही हैं, यह काफी अहम है। लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है स्पीच देने का तरीका। इसलिए एक दिन पहले से ही आइने के सामने खड़े होकर अपनी स्पीच की प्रैक्टिस करें। कोशिश करें कि कागज देखकर स्पीच न देनी पड़े।

लोगों की आंखों में देखकर, पूरे आत्मविश्वास के साथ, सही वॉयस टोन और मॉड्यूलेशन के साथ स्पीच दें। किसी वाक्य में कहां थोड़ा विराम लेना है, कहां लंबा, इसका भी ध्यान रखें।

2022 में दशहरा कब है | जानें डेट, तिथि और शुभ मुहूर्त | Dashara 2022
2022 में करवा चौथ कब है जानें शुभ मुहूर्त,पूजा विधि | Karwa Chauth 2022
2022 Diwali Date: दीवाली कब है जानें तारीख, शुभ मुहूर्त,पंचांग एवं महत्व
2022 गुरु नानक जयंती कब है | Guru Nanak Birth Date

1 thought on “2022 में महात्मा गांधी जयंती पर प्रेरक भाषण | speech on gandhi jayanti”

Leave a Comment

error: Content is protected !!