crossorigin="anonymous"> Indian Navy Bharti 2021:how to join Indian Navy in Hindi »

Indian Navy Bharti 2021:how to join Indian Navy in Hindi

Indian Navy Bharti 2021 या फिर इंडियन नेवी में करियर कैसे बनाएं(Indian Navy or Indian Navy me career kaise bnaye),how to join Indian Navy in Hindi, ऐसे बहुत सारे सवाल उन युवाओं के मन में उठता है जो इंडियन नेवी जाना चाहते होंगे। तो आज हम इस आर्टिकल में इन्हीं सारे सवालों का जवाब लेकर आया हूं। तो आइए सुरु करते हैं-

इंडियन नेवी क्या है:-

  1. Indian Navy भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है जो कि 5600 वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास के साथ न केवल भारतीय सामुद्रिक सीमाओं अपितु भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की भी रक्षक है।
  2. नौसेना के पास सेवा में 67,252 सक्रिय और 55,000 आरक्षित कर्मचारी (नौसैनिकों) से लैस यह विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी नौसेना है।
  3. भारतीय सीमा की सुरक्षा को प्रमुखता से निभाते हुए विश्व के अन्य प्रमुख मित्र राष्ट्रों के साथ सैन्य अभ्यास में भी सम्मिलित होती है।
  4. पिछले कुछ वर्षों से लागातार आधुनिकीकरण के अपने प्रयास से यह विश्व की एक प्रमुख शक्ति बनने की भारत की महत्त्वाकांक्षा को सफल बनाने की दिशा में है।
  5. हर साल 4 दिसम्बर को हम नेवी डे के रूप में मनाते हैं।

इंडियन नेवी करियर बनाने के रास्ते –

1. अफ़सर (Officer)

  1. नेशनल डिफेंस एकेडमी(NDA & NA)
  2. कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS)
  3. NCC स्पेशल एंट्री
  4. डायरेक्ट एंट्री 10+2 (B. Tech)
  5. स्थायी आयोग ग्रेजुएट लेवल एंट्रीज : डायरेक्ट एंट्री

2. नाविक (Sailor)

  1. SSR
  2. आर्टिफिसर अप्रेंटिस
  3. शेफ़(एमआर)
  4. स्टुवर्ड(एमआर)
  5. सेनिटरी हाईजीनिस्ट(एमआर)
  6. मैट्रिक रिक्रूट (संगीतकार)

3. नौसेना का नागरिक (Naval Civilian)

  1. ट्रेडमैन मेट (Tradesman mate)
  2. कार्येक्षक/chargeman (mechanics)
  3. कार्येक्षक/chargeman (गोला बारूद और विस्फोटक)

1.Indian Navy Bharti 2021: अफ़सर (Officer)

  1. यूपीएससी द्वारा आयोजित विभिन्न तरीकों से इंडियन नेवी में ऑफिसर बन देश की सेवा करने का मौका मिलता है।
  2. सीडीएस, एनडीए, एनसीसी स्पेशल एंट्री, डायरेक्ट एंट्री 10+2(b.tech), के बारे में जैसे लिखित परीक्षा, पाठ्यक्रम, वेतन, सिलेक्शन प्रोसेस और इसके लिए योग्यता क्या होनी चाहिए, इन सभी के बारे में Details में जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी लीजिए-

नेशनल डिफेंस एकेडमी(NDA & NA)

कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS)

NCC स्पेशल एंट्री

डायरेक्ट एंट्री 10+2 (B.Tech)

डायरेक्ट एंट्री: स्थायी आयोग ग्रेजुएट लेवल एंट्रीज के लिए

2. Indian Navy Bharti 2021: नाविक (Sailor)

SSR (सीनियर सेकंडरी रिक्रूट)

  1. नौसैनिक के रूप में आप उच्च स्तरीय तकनीकी संगठन का हिस्सा बनोगे |
  2. आपको शक्तिशाली आधुनिक पोतों जैसे एयर क्राफ्ट करियर, गाइडेड मिसाइल डिसट्रायर और फ्रिगेट – पुनर्मरन पोत और उच्च स्तरीय तकनीक और आकर्षक पनडुब्बियां और एयर-क्राफ्ट में अपनी सेवाएँ देनी होंगीI

आर्टिफिसर अप्रेंटिस

एक आर्टिफिसर के कार्य विनिर्देश (विशेषज्ञता के अनुसार) में वाष्प उर्जा वाली मशीनरी डीजल और गैस टर्बाइन, निर्देशित मिसाइल और दूसरे स्वतः नियंत्रित होने वाली हथियार, सेंसर, वैज्ञानिकी उपस्कर, कंप्यूटर और अत्यधिक समुन्नत रेडियो और वैद्युतीय उर्जा प्रणालियाँ शामिल हैंI

एमआर(शेफ़)

  1. मेन्यू (शाकाहारी और माँसाहारी इसमें माँस उत्पादों का उपयोग भी शामिल हैं, के अनुसार खाना तैयार करना होगा |
  2. राशन का लेखा-जोखा भी रखना होगाI
  3. इसके अलावा आपका हथियार चलाने का भी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा |
  4. संगठन को बेहतर तरीके से चलाने के लिए अन्य ड्यूटी भी दी जाएगीI

स्टुवर्ड (एमआर)

  1. अफ़सर मेस में वेटर के रूप में भोजन परोसन गृह प्रबंधन, फंडों का लेखा जोखा, शराब और अन्य सामग्री स्टोस, मेन्यू की तैयारी इत्यादि कार्य शामिल हैं |
  2. आपको हथियार चलाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा |
  3. संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए अन्य ड्यूटी भी दी जाएगीI

सेनिटरी हाईजीनिस्ट (एमआर)

  1. वाशरूम और अन्य क्षेत्रों में सफाई बनाए रखना अपेक्षित होगाI
  2. आपको हथियार चलाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा |
  3. संगठन के सुचारू परिचालन के लिए अन्य ड्यूटी भी दी जाएगीI

मैट्रिक रिक्रूट (संगीतकार)

परेड समारोह और कार्यालय के अन्य समारोहों के दौरान नौसेना के बैंड के हिस्से के रूप में वाद्ययंत्र बजाने होंगेI नौसेना बैंड ने पूरी दुनिया में अपना प्रदर्शन दिया है I

Indian Navy Bharti 2021: नौसेना का नागरिक (Naval Civilian)

भारतीय नौसेना में विभिन्न सिविलियन पदों पर भर्ती उन सहायक सेवाओं के लिए की जाती है | शिप और डॉकयार्ड के रखरखाव से लेकर कार्यालय के कर्मचारियों, मेस स्टाफ आदि के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। सामान्य तौर पर, सिविलियन रिकॉर्ड अनुभागों की देखरेख, विभिन्न वर्गों या इकाइयों की सफाई, कार्यालय दस्तावेजों और सामग्रियों को विभिन्न वर्गों या इकाइयों तक पहुंचाने | फोटोकॉपी करने, फैक्स भेजने, गैर-लिपिकीय कार्यों, कार्यालय में सामान्य कार्यों को संभालने जैसे कर्तव्यों का पालन करता है।
भारतीय नौसेना में नागरिकों का चयन आम तौर पर विभिन्न विशिष्टताओं में किया जाता है | जैसे – सिविलियन मोटर ड्राइवर, कीट नियंत्रण कार्यकर्ता, कुक, फायर इंजन ड्राइवर, नाई, फायरमैन, डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ), मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-औद्योगिक) आदि।

भारतीय नौसेना (Indian Navy) से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण आर्टिकल जिसे आप को जरुर पढ़ना चाहिए

नेवी में पायलट कैसे बनें | How To Become Pilot In Navy Details In Hindi
इंडियन कोस्ट गार्ड कैसे बने | Indian Coast Guard Recruitment 2021
List Of Indian Navy Chief:1947-2020 तक रहे भारतीय नौसेना के प्रमुखों की सूची
इंडियन नेवी में महिलाओं के लिए इंट्री (Indian Navy For Girls in Hindi)जॉब 2021
Indian Navy SSR Details in hindi सैलरी,योग्यता,आयु सीमा,सिलेबस, पात्रता
SSB Interview Process: एसएसबी इंटरव्यू के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में

Leave a Comment

error: Content is protected !!