crossorigin="anonymous"> Indian Navy B.Tech Entry 10+2/12th: कैंडिडेट एंट्री स्कीम »

Indian Navy B.Tech Entry 10+2/12th: कैंडिडेट एंट्री स्कीम

इंडियन नेवी b.tech एंट्री स्कीम 2022(Indian Navy B.Tech Entry In Hindi): भारतीय नौसेना ने 10+2 (बीटेक) कैडेट एंट्री स्कीम के तहत चार वर्षीय डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इस कोर्स के माध्यम से चुने गए अभ्यर्थियों को नौसेना में अधिकारी के तौर पर परमानेंट कमिशन (पीसी) पद पर नियुक्त किया जाता है। कोर्स की शुरुआत जुलाई 2022 से होगी। इसके लिए केवल अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आवेदन के योग्य हैं। उम्मीदवारों को JEEMAIN 2021 प्रवेश परीक्षा में नामांकित और उपस्थित होना अनिवार्य है |  जेईई (मेन) 2021 में नामांकित और उपस्थित होने वाले उम्मीदवार इस एंट्री के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आपका इंडियन नेवी में कार्य : 

वाष्प उर्जा वाली मशीनरी डीजल और गैस टर्बाइन, निर्देशित मिसाइल और दूसरे स्वतः नियंत्रित होने वाली हथियार, सेंसर, वैज्ञानिकी उपस्कर, कंप्यूटर और अत्यधिक समुन्नत रेडियो और वैद्युतीय उर्जा प्रणालियाँ जैसे काम को देखना होगा |

आवेदन करने की शुरुआती तिथि 27/01/2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि 08/02/2022
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि

इंडियन नेवी b.tech एंट्री के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स:-

1. Class 12 certificate
2. email ID
3. mobile number
4. 10th marksheet
5. 12th marksheet 
6. 2021 JEE MAIN scorecard 
7. हाल ही में लिया गया पासपोर्ट आकर का कलर फोटो
8. Aadhar card

इंडियन नेवी b.tech एंट्री योग्यता मापदंड 2022

  1. विद्यार्थी ने जेईई मेन्स 2021 में सम्मिलित हुआ हो |
  2. 10 +2 की परीक्षा में काम से काम 70% अंक फिजिक्स , केमिस्ट्री और मैथ्स में अलग अलग होने चाहिए |
  3. कक्षा 10 और 12 में अंग्रेजी में काम से काम 50% अंक होने चाहिए |
  4. केवल अविवाहित पुरुष ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं |
  5. 02 जनवरी 2003 और 01 जुलाई 2005 के बीच पैदा हुआ हो (दोनों तिथियां समावेशी ) |
  6. लम्बाई कम से कम 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए (छूट के लिए अधिसूचना देखें ) |
  7. शरीर पर किसी भी तरह का स्थायी टैटू नहीं होना चाहिए (ट्राइबल कम्युनिटी वालो के लिए कुछ छूट है) |
  8. वजन : उम्र और कद के सही अनुपात में।
  9. दृष्टि क्षमता : दूर दृष्टि क्षमता 6/6 और 6/9 हो। यह क्षमता चश्मे के साथ दोनों आंखों की 6/6 हो।

एप्लीकेशन फीस:

सभी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है केवल ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और केवल वही आवेदन करें जो जेईई मेन 2021 का एंट्रेंस एग्जाम दिए हो |
जिसका जन्म 2 जनवरी 2003 और 1 जुलाई 2005 के बीच हुआ हो, इसके पात्र है |

इंडियन नेवी b.tech एंट्री(Indian Navy B.Tech Entry In Hindi) के लिए आवेदन कैसे करें:

आवेदन करने के लिए आपको इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannevy.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पंजीकृत और जमा करना होगा |

  1. वेबसाइट (www.joinindiannavy.gov.in) पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर आपको ‘करंट इवेंट्स’ सेक्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। अब ‘व्यू मोर’ लिंक पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां आपको ‘ऑफिसर एंट्री – 10+2 (बीटेक) जुलाई 2021 बैच’ लिंक नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
  3. उपलब्ध वेबपेज पर ‘ऑफिसर एंट्री-10+2 (बीटेक) जुलाई 2021 बैच’ शीर्षक के नीचे दिए गए ‘क्लिक हियर फॉर एडवर्टाइजमेंट’ लिंक’ पर क्लिक करें।
  4. ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें। अब इस शीर्षक के नीचे आपको ‘क्लिक हियर टू अप्लाई ऑनलाइन’ नजर आएगा। इसमें ‘क्लिक हियर’ लिंक पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करें। इस तरह रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। अब इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करें। इसके बाद आपको नेवी द्वारा एक ई-मेल प्राप्त होगा। इसमें आपकी ई-मेल आईडी, पासवर्ड और कन्फर्मेशन लिंक दिया होगा। आप कन्फर्मेशन के लिए ‘क्लिक हियर’ लिंक पर क्लिक करें।
  6. अब लॉगइन सेक्शन में जाकर अपनी ई-मेल आईडी, पासवर्ड और कैलक्यूलेशन दर्ज करें। फिर ‘लॉगइन’ बटन पर क्लिक कर दें। फिर ‘ऑफिसर एंट्री’ सेक्शन पर क्लिक करें। फिर अप्लाई नाऊ पर क्लिक करें। अब आई एग्री पर टिक मार्क करके ‘अप्लाई नाऊ’ बटन पर क्लिक करें।
  7. ऐसा करने पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। अब आवेदन की सभी प्रक्रियाएं पूरी करें। जानकारियां दर्ज करने के बाद ‘सेव एंड नेक्स्ट’ बटन पर क्लिक करें। अब दसवीं कक्षा की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट, डोमिसाइल, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आधार कार्ड की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  8. फोटो, हस्ताक्षर और आधार कार्ड का साइज 100 केबी से ज्यादा न हो। वहीं, मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और डोमिसाइल का साइज 1 एमबी से ज्यादा न हो। जो पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें, उसका बैकग्राउंड नीला होना चाहिए। पूर्णरूप से भरे गए आवेदन को अंत में ‘सब्मिट’ करें। फिर ऑटोजेनरेटेड फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर इसे संभाल कर रख लें।

इंडियन नेवी b.tech एंट्री(Indian Navy B.Tech Entry In Hindi) के लिए चयन प्रक्रिया:-

  1. जेईई (मेन) 2021 परीक्षा में प्राप्त वैलिड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू की प्रक्रिया पांच दिन तक चलेगी। इसका आयोजन दो चरणों में किया जाएगा।
  2. पहला चरण एक दिन का होगा। इसमें इंटेलिजेंस टेस्ट, पिक्चर परसेप्शन और ग्रुप डिस्कशन शामिल होगा। इस चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही दूसरे चरण के लिए योग्य माने जाएंगे।
  3. दूसरा चरण चार दिन तक चलेगा। इसमें साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टेस्टिंग और इंटरव्यू देना होगा। इस चरण में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा। पूरी तरह से स्वस्थ होने वाले अभ्यर्थियों को ही ट्रेनिंग के लिए नियुक्त किया जाएगा।
  4. यहां होगा एसएसबी इंटरव्यू : बेंगलुरु/ भोपाल/ कोयम्बटूर/ विशाखापट्टनम/कोलकाता
  5. ट्रेनिंग : ट्रेनिंग की शुरुआत जुलाई 2022 में होगी। इसका आयोजन केरल के एझिमाला में स्थित इंडियन नेवल एकेडमी (आईएनए) में होगा।
  6. चयनित उम्मीदवारों को अप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (फॉर एग्जिक्यूटिव ब्रांच), मेकेनिकल इंजीनियरिंग (फॉर इंजीनियरिंग ब्रांच, जिसमें नेवल आर्किटेक्ट स्पेशलाइजेशन शामिल हो) या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (फॉर इलेक्ट्रिकल ब्रांच) में चार वर्षीय बीटेक कोर्स के लिए प्रवेश दिया जाएगा। कोर्स पूरा करने के बाद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) द्वारा बीटेक डिग्री प्रदान की जाएगी।

एसएसबी इंटरव्यू के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

एसएसबी इंटरव्यू प्रोसेस: एसएसबी इंटरव्यू के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में

इंडियन नेवी b.tech एंट्री(Indian Navy B.Tech Entry In Hindi) मेरिट लिस्ट और रिजल्ट:-


इंडियन नेवी के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को हम बता दें कि इस भर्ती के लिए किसी भी तरह की कोई परीक्षा नहीं है आपका चयन पूरी तरह जेईई मेन्स के अंको पर निर्भर करेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त हो जाने के कुछ समय बाद इंडियन नेवी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट जारी करेगा इस मेरिट लिस्ट में विद्यार्थियों के चयन के लिए एक कट-ऑफ निर्धारित की जाएगी जिसे भारतीय नौसेना सिलेक्शन बोर्ड जारी करेगा और उसी आधार पर विद्यार्थियों का चयन होगा।

भारतीय नौसेना (Indian Navy) से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण आर्टिकल जिसे आप को जरुर पढ़ना चाहिए

नेवी में पायलट कैसे बनें | How To Become Pilot In Navy Details In Hindi
इंडियन कोस्ट गार्ड कैसे बने | Indian Coast Guard Recruitment 2021
List Of Indian Navy Chief:1947-2020 तक रहे भारतीय नौसेना के प्रमुखों की सूची
Indian Navy NCC Special Entry In Hindi: एसएसबी इंटरव्यू का पूरा प्रोसेस,मेडिकल परीक्षा
इंडियन नेवी में महिलाओं के लिए इंट्री (Indian Navy For Girls in Hindi)जॉब 2021
Indian Navy SSR Details in hindi सैलरी,योग्यता,आयु सीमा,सिलेबस, पात्रता
Indian Navy Bharti 2021:how to join Indian Navy in Hindi
CDS full information in hindi – पूरी जानकारी यहाँ से प्राप्त करें
NDA Kaise Join Kare? – योग्यता, आयु सीमा, सिलेबस व एग्जाम पैटर्न
SSB Interview Process: एसएसबी इंटरव्यू के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!