crossorigin="anonymous"> एसपीजी कमांडो कैसे बनें SPG commando के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में »

एसपीजी कमांडो कैसे बनें SPG commando के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में

आपने एसपीजी सुरक्षा (SPG Commando) का नाम तो कई बार सुना होगा लेकिन क्या आप इसके बारे में कुछ अलग जानकारी रखते हैं। क्या आप जानते हैं SPG का गठन कब हुआ, SPG कमांडों की ट्रेनिंग कैसी होती है, SPG प्रमुख कौन होता है? नहीं तो आइए हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देते हैं।

एसपीजी का फुल फॉर्म क्या होता है

एसपीजी का फुल “Special Protection Group” होता है | जिसे हिंदी भाषा में “विशेष सुरक्षा बल” कहते है | यह एक प्रोटेक्शन ग्रुप होता है | इस ग्रुप में विशेष प्रकार के जवानो को चुनकर तैनात किया जाता है |

एसपीजी क्या है

एसपीजी एक ऐसी सेना होती है जो देश के प्रधानमंत्री के साथ–साथ पूर्व प्रधानमंत्री समेत उनके परिवार के सभी सदस्यों की सुरक्षा के लिए तैनात रहते है तथा भारत दौरे पर आए अति विशिष्ट अतिथि की सुरक्षा का जिम्मा भी इन्हें ही संभालती पड़ती है।
जरूरत पड़ने पर यह सुरक्षा अन्य वीआईपी लोगों को दी जा सकती है, और हटाई भी जा सकती है।

एसपीजी (SPG Commando) का गठन

1981 से पहले भारत के प्रधानमंत्री के आवास पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा पुलिस उपायुक्त (DCP) के प्रभारी दिल्ली पुलिस के विशेष सुरक्षा जिले की जिम्मेदारी हुआ करती थी।
अक्टूबर 1981 में, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा, नई दिल्ली में और नई दिल्ली के बाहर प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया।
अक्टूबर 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद तय किया गया कि एक विशेष समूह को प्रधानमंत्री की सुरक्षा का दारोमदार संभालना चाहिए।
इसके बाद एसपीजी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई।
18 फरवरी 1985 को गृह मंत्रालय ने बीरबल नाथ समिति की स्थापना की।
मार्च 1985 में बीरबल नाथ समिति ने एक स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट (SPU) के गठन के लिए सिफारिश पेश की।
30 मार्च 1985, को भारत के राष्ट्रपति ने कैबिनेट सचिवालय के तहत इस यूनिट के लिए 819 पदों का निर्माण किया। इसे नाम दिया गया स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप।
SPG के प्रमुख का पद तीन साल के निश्चित कार्यकाल के लिए बनाया गया है।
SPG फोर्स कैबिनेट सचिवालय के तहत काम करती है।
इसका प्रमुख, डायरेक्टर रैंक का आईपीएस अफसर होता है। इसका मुख्यालय पीएम हाउस में ही होता है।

कैसे काम करते हैं एसपीजी कमांडो

हमले की सूरत में सेकंड कार्डन की जिम्मेदारी होती है कि वह पीएम के चारों ओर घेरा बनाकर खड़े जवानों को सिक्यॉरिटी कवर दें ताकि प्रधानमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। SPG के जवानों के साथ पीएम के काफिले में एक दर्जन गाड़ियां होती हैं, जिसमें बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की सिडान, 6 बीएमडब्ल्यू एक्स3 और एक मर्सिडीज बेंज होती है। इसके अलावा मर्सिडीज बेंज ऐंम्बुलेंस, टाटा सफारी जैमर भी इस काफिले में शामिल होती है।

एसपीजी (SPG) कमांडो कैसे बने

एसपीजी कमांडो (SPG Commando) देश के बड़े–बड़े नेताओं की सुरक्षा के लिए तैनात किये जाते है | यह एक बहुत बड़ी पोस्ट होती है | जिसमें लोग कड़ी मेहनत करने के बाद भर्ती हो पाते हैं |
देश के किसी अन्‍य सैन्‍य बल की तरह एसपीजी में सीधी भर्ती नहीं होती है। एसपीजी में भर्ती होने के लिए सबसे पहले पैरामिलिट्री फोर्स (BSF, CISF, ITBP, CRPF) में भर्ती होना पड़ेगा | उसके बाद समय समय पर वेकेंसी आती रहती है जिसमें आवेदन कर आप एसपीजी में भर्ती हो सकते हैं। एसपीजी के जवान हर साल ग्रुप में बदलते हैं। कोई भी व्यक्ति एक वर्ष से अधिक समय तक सेवा नहीं दे सकता है। एसपीजी कर्मियों को उनका कार्यकाल पूरा करने के बाद उनकी मूल इकाई में वापस भेज दिया जाता है। जिसके बाद फिर से गृह मंत्रालय द्वारा इन संगठनों को एक रिक्ति सूची भेजी जाती है। सूची तब पदानुक्रम को इकाइयों के अगले निचले स्तरों पर अग्रेषित करती है। एसपीजी में विभिन्न पदों के लिए कई कर्मी इसके माध्यम से आवेदन करते हैं। एसपीजी देश की सभी सुरक्षा बलों में प्रमुख मानी जाती है | यह ऐसा बल होता है जो गृह मंत्रालय के अधीन होता है |

एसपीजी (SPG Commando) का ट्रेनिंग कैसे होता है

SPG के जवानों को वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। ये वही ट्रेनिंग है जो यूनाइटेड स्टेट सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को दी जाती है। इसमें जवानों को फिट, चौकस और टेक्नोलॉजी में परफेक्ट बनाया जाता है। देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी होने के नाते एसपीजी का एक-एक कमांडर वन मैन आर्मी होता है।

एसपीजी कमांडो इन हथियारों से होते हैं लैस

एसपीजी कमांडो (SPG Commando) ऑटोमेटिक गन FNF-2000 असॉल्ट राइफल से लैस होते हैं।
कमांडोज के पास ग्लोक 17 नाम की एक पिस्टल भी होती है।
ये एक लाइट वेट बुलेटप्रूफ जैकेट पहनते हैं। SPG के जवान हाई ग्रेड बुलेटप्रूफ वेस्ट पहने होते हैं, जो लेवल-3 केवलर की होती है। इसका वजन 2.2 किग्रा होता है और यह 10 मीटर दूर से एके 47 से चलाई गई 7.62 कैलिबर की गोली को भी झेल सकती है।
साथी कमांडो से बात करने के लिए कान में लगे ईयर प्लग या फिर वॉकी-टॉकी का सहारा लेते हैं।
इनके जूते भी काफी अलग होते हैं, ये किसी भी जमीन पर नहीं फिसलते।
ये खास तरह के दस्ताने पहनते हैं। जिससे चोट से उनका बचाव होता है।
ये कमांडोज चश्मा भी पहनते हैं, जो उनकी आखों को हमले से बचाते हैं और किसी भी प्रकार का डिस्ट्रैक्शन नहीं होने देता हैं।

एसपीजी कमांडो (SPG Commando) की विशेषता

एसपीजी कमांडो (SPG Commando) प्रधानमंत्री के किसी ख़ास मौके पर सुरक्षा देने के लिए सूट में रहती है | ये ऐसे सूट होते हैं जो FNF-असॉल्ट से लैस कर दिए जाते है |
एसपीजी सुरक्षा के कमांडो के पास एक स्पेशल ब्रीफकेस होता है। पर इसमें कपड़े या बारूद नहीं होता। ये ब्रीफकेस जैसा दिखने वाला एक पोर्टेबल बुलेटप्रूफ शील्ड होता है। ये पूरी तरह खुल जाता है और रक्षा कवच का काम करता है।
ये पर्सनल प्रोटेक्शन के लिए होता है। इसका काम ये है कि अगर कोई हमला हो जाए तो सुरक्षा कमांडो फ़ौरन इसे खोल कर वीआईपी को कवर कर लें।
ये ब्रीफकेस उर्फ़ बैलेस्टिक शील्ड किसी भी तरह के हमले से सुरक्षा करने के लिए सक्षम होता है।
इस ब्रीफकेस में एक गुप्त जेब भी होती है, जिसमें एक पिस्तौल होती है।
आतंकी हमले के समय ये ब्रीफकेस एक सुरक्षा ढाल का काम करता है।

भारत में एसपीजी सुरक्षा किसे प्रदान की गई है?

मुख्य रूप से एसपीजी की सुरक्षा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान की गई है | इसके अतिरिक्त यह सुविधा मोदी जी के साथ और भी सात बड़े नेताओं को प्रदान की गई है | जैसे– देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उनकी पत्नी गुरुशरण कौर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की बेटी नमिता भट्टाचार्य, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दोनों बच्चे प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को दी गई है | वहीं यह सेना मोदी जी की सुरक्षा करने के लिए उनके साथ 24 घंटे तैनात रहती है |

एसपीजी कमांडो वेतन (SPG Commando Salary)

Salary (approx.) Rs. 84,236, Rs 239,457
Bonus (approx.) Rs. 153- Rs 16,913
Profit Sharing (approx.) Rs. 2.04 – Rs 121, 361
Comissioin (approx.) Rs 10,000
Total Pay (approx.) Rs. 84,236 – 244,632

यहाँ पर हमने आपको एसपीजी (SPG) कमांडो कैसे बने | सैलरी, ट्रेनिंग | एसपीजी का फुल फॉर्म क्या होता है? इसकी पूरी जानकारी दी है | इसके साथ ही यदि आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है |

पैरा कमांडो कैसे बनें ? Para Commando बनने की पूरी जानकारी हिंदी में
मार्कोस कमांडो (MARCOS Commando) के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में
गरुड़ कमांडो क्या है वेतन,ट्रेनिंग तथा Garud Commando के बारे में पूरी जानकारी
कोबरा कमांडों क्या है Cobra Commando के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में
एनएसजी कमांडो (NSG Commando) कैसे बने?योग्यता,ट्रेनिंग,सैलरी, पूरी जानकारी
फ़ोर्स वन कमांडो कौन होते है | force one mumbai police के बारे में पूरी जानकारी

1 thought on “एसपीजी कमांडो कैसे बनें SPG commando के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में”

Leave a Comment

error: Content is protected !!