crossorigin="anonymous"> मकर संक्रांति 2022: Makar Sankranti 2022 में कब है जानें डेट,तिथि,शुभ मुहूर्त »

मकर संक्रांति 2022: Makar Sankranti 2022 में कब है जानें डेट,तिथि,शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2022: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति एक प्रमुख पर्व है। भारत के विभिन्न इलाकों में इस त्यौहार को स्थानीय मान्यताओं के अनुसार अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। हर वर्ष सामान्यत: मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इसी दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं तो इस प्रक्रिया को संक्रांति कहा जाता है।
ज्यादातर हिंदू त्यौहारों की गणना चंद्रमा पर आधारित पंचांग के द्वारा की जाती है लेकिन मकर संक्रांति पर्व सूर्य पर आधारित पंचांग की गणना से मनाया जाता है। मकर संक्रांति से ही ऋतु में परिवर्तन होने लगता है। शरद ऋतु क्षीण होने लगती है और बसंत का आगमन शुरू हो जाता है। इसके फलस्वरूप दिन लंबे होने लगते हैं और रातें छोटी हो जाती है।

मकर संक्रांति को सभी संक्रांति में अति महत्वपूर्ण माना गया है। मकर संक्रांति को खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है। मकर संक्रांति पर स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है। त्योहारों के देश भारतवर्ष में हरदिन कोई ना कोई पर्व या व्रत अवश्य मनाया जाता है। आस्था का प्रतीक यह त्यौहार सिर्फ एक परंपरा ही नहीं है अपितु इसे मनाए जाने का प्रामाणिक वैज्ञानिक कारण भी उपलब्ध है। भारत में हर साल जनवरी में मकर सक्रांति (Makar Sankranti) पर्व मनाया जाता है। मकर सक्रांति काे भारत भिन्न-भिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता हैं जैसे खिचड़ी (बिहार और उत्तर प्रदेश में), लोहड़ी, पिहू और पोंगल इत्यादि।

आइए जानते हैं मकर संक्रांति की पौराणिक कहानियाँ, मकर संक्रांति का महत्व, मकर संक्रांति से जुड़े त्यौहार तथा 2022 में मकर संक्रांति कब है व मकर संक्रांति 2022 की तारीख व मुहूर्त

मकर संक्रांति की पौराणिक कहानियाँ (Makar Sankranti Story in Hindi)

कथा 1

प्राचीन कथाओं की मानें तो महाभारत युद्ध के योद्धा और कौरवों की सेना के सेनापति गंगापुत्र भीष्म पितामह को इच्छा मुत्यु का वरदान प्राप्त था। अर्जुन के बाण लगाने के बाद भीष्म जानते थे कि सूर्य दक्षिणायन होने पर व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त नहीं होता और उसे इस मृत्युलोक में पुनः जन्म लेना पड़ता हैं। महाभारत युद्ध के बाद जब सूर्य उत्तरायण हुए तब भीष्म पितामह ने प्राण त्याग दिए। उन्होंने इस दिन की महत्ता को जानते हुए अपनी मृत्यु के लिए इस दिन का चयन किया था।
भीष्म के निर्वाण दिवस को भीष्माष्टमी भी कहते हैं।

कथा 2

पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान सूर्य देव अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उनके घर जाते हैं। चूँकि शनि मकर राशी के देवता हैं इसी कारन इसे मकर संक्रांति कहा जाता हैं।

कथा 3

माता यशोदा ने संतान प्राप्ति (श्रीकृष्ण) के लिए ही इसी दिन व्रत रखा था। इस दिन महिलाएं तिल, गुड आदि दूसरी महिलाओं को बाँटती हैं। ऐसा माना जाता हैं कि तिल की उत्पत्ति भगवान् विष्णु से हुई थी। इसलिये इसका प्रयोग पापों से मुक्त करता हैं। तिल के उपयोग से शरीर निरोगी रहता है और शरीर में गर्मी का संचार रहता हैं।

कथा 4

एक धार्मिक मान्यता के अनुसार सक्रांति के दिन ही माँ गंगा स्वर्ग के अवतरित होकर राजा भागीरथ के पीछे-पीछे कपिल मुनि के आश्रम से होती हुई गंगासागर तक पहुँची थी। धरती पर अवतरित होने के बाद राजा भागीरथ ने गंगा के पावन जल से अपने पूर्वजों का तर्पण किया था। इस दिन पर गंगा सागर पर नदी के किनारे भव्य मेले का आयोजन किया जाता हैं।

मकर संक्रांति का महत्व

धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। भारत में धार्मिक और सांस्कृतिक नजरिये से मकर संक्रांति का बड़ा ही महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। चूंकि शनि मकर व कुंभ राशि का स्वामी है। लिहाजा यह पर्व पिता-पुत्र के अनोखे मिलन से भी जुड़ा है।
सूर्य पुत्र की राशि में लगभग एक माह के लिए आते हैं। एक माह तक पिता पुत्र के घर में रहते हैं। मकर राशि में सूर्य का गोचर कई मामलों में शुभ फल देने वाला माना गया है।

स्नान और दान का महत्व

मकर संक्रांति पर स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है। मकर संक्राति पर पवित्र नदी में स्नान करने को अत्यंत शुभ माना गया है। इसके साथ ही दन – दान करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन खिचड़ी का दान बहुत ही पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है।

फसलों की कटाई का त्यौहार

नई फसल और नई ऋतु के आगमन के तौर पर भी मकर संक्रांति धूमधाम से मनाई जाती है। पंजाब, यूपी, बिहार समेत तमिलनाडु में यह वक्त नई फसल काटने का होता है, इसलिए किसान मकर संक्रांति को आभार दिवस के रूप में मनाते हैं। खेतों में गेहूं और धान की लहलहाती फसल किसानों की मेहनत का परिणाम होती है लेकिन यह सब ईश्वर और प्रकृति के आशीर्वाद से संभव होता है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में मकर संक्रांति को ’लोहड़ी’ के नाम से मनाया जाता है। तमिलनाडु में मकर संक्रांति ’पोंगल’ के तौर पर मनाई जाती है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में ’खिचड़ी’ के नाम से मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति पर कहीं खिचड़ी बनाई जाती है तो कहीं दही चूड़ा और तिल के लड्डू बनाये जाते हैं।

लौकिक महत्व

ऐसी मान्यता है कि जब तक सूर्य पूर्व से दक्षिण की ओर चलते हैं, इस दौरान सूर्य की किरणों को खराब माना गया है, लेकिन जब सूर्य पूर्व से उत्तर की ओर गमन करने लगते हैं, तब उसकी किरणें सेहत और शांति को बढ़ाती हैं। इस वजह से साधु-संत और वे लोग जो आध्यात्मिक क्रियाओं से जुड़े हैं उन्हें शांति और सिद्धि प्राप्त होती है। अगर सरल शब्दों में कहा जाए तो पूर्व के कड़वे अनुभवों को भुलकर मनुष्य आगे की ओर बढ़ता है। स्वयं भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है कि, उत्तरायण के 6 माह के शुभ काल में, जब सूर्य देव उत्तरायण होते हैं, तब पृथ्वी प्रकाशमय होती है, अत: इस प्रकाश में शरीर का त्याग करने से मनुष्य का पुनर्जन्म नहीं होता है और वह ब्रह्मा को प्राप्त होता है। महाभारत काल के दौरान भीष्म पितामह जिन्हें इच्छामृत्यु का वरदान प्राप्त था। उन्होंने भी मकर संक्रांति के दिन शरीर का त्याग किया था।

वैज्ञानिकों की मानें तो पहले सूर्य पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध पर सीधी किरणें डालता है। जिसके कारण उत्तरी गोलार्ध में रात्रि बड़ी और दिन छोटा होता है। इसके कारण सर्द का मौसम भी रहता है। सूर्य पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध की ओर बढ़ना शुरू होता है। जिसके कारण ऋतु भी परिवर्तित होता है और यह कृषकों की फसलों के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है।

मकर संक्रांति से जुड़े त्यौहार

भारतवर्ष में उपज का मौसम और मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) का पर्व बेहद ही उलास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। जैसा कि हम भली भाति जानते हैं कि भारतीय आबादी का एक बड़ा हिस्सा किसानों का है। इसलिए, देश के अन्य हिस्सों में संक्रांति अलग-अलग तरीके से मनाई जाती हैं।

पोंगल

पोंगल दक्षिण भारत में विशेषकर तमिलनाडु, केरल और आंध्रा प्रदेश में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है। पोंगल विशेष रूप से किसानों का पर्व है। इस मौके पर धान की फसल कटने के बाद लोग खुशी प्रकट करने के लिए पोंगल का त्यौहार मानते हैं। पोंगल का त्यौहार ’तइ’ नामक तमिल महीने की पहली तारीख यानि जनवरी के मध्य में मनाया जाता है। 3 दिन तक चलने वाला यह पर्व सूर्य और इंद्र देव को समर्पित है। पोंगल के माध्यम से लोग अच्छी बारिश, उपजाऊ भूमि और बेहतर फसल के लिए ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करते हैं। पोंगल पर्व के पहले दिन कूड़ा-कचरा जलाया जाता है, दूसरे दिन लक्ष्मी की पूजा होती है और तीसरे दिन पशु धन को पूजा जाता है।

थाई पोंगल/पोंगल (Thai Pongal)

तमिलनाडु में मनाया जाने वाला थाई पोंगल, भगवान इंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए चार दिनों के उत्सव के रुप में मनाया जाता है। यह दिन भगवान इंद्र को भरपूर बारिश के लिए आभार मानने का एक माध्यम है इसलिए उपजाऊ भूमि और अच्छी उपज की कामना स्वरुप यह मनाई जाती हैं।
थाई पोंगल के दूसरे दिन, ताजा पका हुआ चावल दूध में उबाला जाता है और इसे भगवान सूर्य को प्रसाद स्वरुप अर्पित किया जाता है। तीसरे दिन, मट्टू पोंगल ‘बसवा’- भगवान शिव के बैल को घंटियों, फूलों की माला, माला और पेंट के साथ सजाकर पूजन किया जाता है। पोंगल के चौथे दिन, कन्नुम पोंगल मनाया जाता है जिसमें घर की सभी महिलाएँ एक साथ विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान करती हैं।

उत्तरायण

उत्तरायण खासतौर पर गुजरात में मनाया जाने वाला पर्व है। नई फसल और ऋतु के आगमन पर यह पर्व 14 और 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस मौके पर गुजरात में पतंग उड़ाई जाती है साथ ही पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जो दुनियाभर में मशहूर है। उत्तरायण पर्व पर व्रत रखा जाता है और तिल व मूंगफली दाने की चक्की बनाई जाती है।

लोहड़ी

लोहड़ी विशेष रूप से पंजाब में मनाया जाने वाला पर्व है, जो फसलों की कटाई के बाद 13 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर शाम के समय होलिका जलाई जाती है और तिल, गुड़ और मक्का अग्नि को भोग के रूप में चढ़ाई जाती है।

माघ/भोगली बिहू

असम में माघ महीने की संक्रांति के पहले दिन से माघ बिहू यानि भोगाली बिहू पर्व मनाया जाता है। भोगाली बिहू के मौके पर खान-पान धूमधाम से होता है। इस समय असम में तिल, चावल, नरियल और गन्ने की फसल अच्छी होती है। इसी से तरह-तरह के व्यंजन और पकवान बनाकर खाये और खिलाये जाते हैं। भोगाली बिहू पर भी होलिका जलाई जाती है और तिल व नरियल से बनाए व्यंजन अग्नि देवता को समर्पित किए जाते हैं। भोगली बिहू के मौके पर टेकेली भोंगा नामक खेल खेला जाता है साथ ही भैंसों की लड़ाई भी होती है।

2022 में मकर संक्रांति कब है

वर्ष 2022 में मकर संक्रांति का पर्व पंचांग के अनुसार 14 जनवरी 2022, शुक्रवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी की तिथि को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं तो इस प्रक्रिया को संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति को सभी संक्रांति में अति महत्वपूर्ण माना गया है। मकर संक्रांति को खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है। मकर संक्रांति पर स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है।

मकर संक्राति- शुभ मुहूर्त

मकर संक्राति पुण्य काल – दोपहर 02:43 से शाम 05:45 तक
अवधि – 03 घण्टे 02 मिनट
मकर संक्राति महा पुण्य काल – दोपहर 02:43 से शाम 04:28 तक
अवधि – 01 घण्टा 45 मिनट

मकर संक्रांति पर परंपराएं

हिंदू धर्म में मीठे पकवानों के बगैर हर त्यौहार अधूरा सा है। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ से बने लड्डू और अन्य मीठे पकवान बनाने की परंपरा है। तिल और गुड़ के सेवन से ठंड के मौसम में शरीर को गर्मी मिलती है और यह स्वास्थ के लिए लाभदायक है। ऐसी मान्यता है कि, मकर संक्रांति के मौके पर मीठे पकवानों को खाने और खिलाने से रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होती है और हम एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ते हैं। कहा यह भी जाता है कि मीठा खाने से वाणी और व्यवहार में मधुरता आती है और जीवन में खुशियों का संचार होता है। मकर संक्रांति के मौके पर सूर्य देव के पुत्र शनि के घर पहुंचने पर तिल और गुड़ की बनी मिठाई बांटी जाती है।

तिल और गुड़ की मिठाई के अलावा मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने की भी परंपरा है। गुजरात और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में मकर संक्रांति के दौरान पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर बच्चों से लेकर बड़े तक पतंगबाजी करते हैं। पतंग बाजी के दौरान पूरा आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से गुलजार हो जाता है।

तीर्थ दर्शन और मेले

मकर संक्रांति के मौके पर देश के कई शहरों में मेले लगते हैं। खासकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत में बड़े मेलों का आयोजन होता है। इस मौके पर लाखों श्रद्धालु गंगा और अन्य पावन नदियों के तट पर स्नान और दान, धर्म करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि, जो मनुष्य मकर संक्रांति पर देह का त्याग करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है और वह जीवन-मरण के चक्कर से मुक्त हो जाता है।

सुभाष चंद्र बोस जयंती 2022:जानें नेताजी के बारे में खास बातें| birthday of netaji
2022 में गणतंत्र दिवस पर भाषण republic day speech on hindi
2022 में वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा कब है? Saraswati Puja 2022
2022 रविदास जयंती?जानें कैसे गुजरा उनका जीवन| Guru Ravidas Jayanti 2022
2022 में महाशिवरात्रि कब है जानें मुहूर्त, पूजा-विधि | Mahashivratri kab hai

Leave a Comment

error: Content is protected !!